जौनपुर/सुजानगंज :- स्थानीय क्षेत्र के बखोपुर ग्राम सभा में शुक्रवार सुबह एक लावारिस लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार बखोपुर ग्राम सभा निवासी अभिषेक शर्मा ने पुलिस को सूचना दिया कि उक्त ग्राम सभा निवासी चन्द्र मणि शर्मा के घर के बरामदे में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में पहचान करने की कोशिश की पर कोई जानकारी न मिलने पर लाश को अंत परिक्षण के लिए भेज दी । इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की लावारिस लाश की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस उपस्थित होकर लाश को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है, अभी तक इस लाश के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
इधर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर सलारपुर गांव निवासी राम अभिलाष हरिजन के परिजन राम अभिलाष को घर न देख कर थाने पहुंचे फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त करते हुए अज्ञात शव को राम अभिलाष हरिजन का शव बताया।

0 Comments