✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
गणेश प्रसाद द्विवेदी
सहसों/प्रयागराज :- रविवार को ग्रामसभा बंसमहुआ के 2 बच्चे शिखर शुक्ला एवं हर्षित पाण्डेय की परपट घाट करछना टोंस नदी में नहाने के दौरान डूबने से आकस्मिक मृत्यु की सूचना पाकर विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने छतनाग घाट पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मै प्रार्थना करता हूं एवं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
ईश्वर सभी परिवारों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्रा पिंटू नेता, भूपेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

0 Comments