✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- सुजानगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेलवार के पढ़ुआ गांव निवासी कृति त्रिपाठी उम्र (26) वर्ष पुत्री उमा शंकर त्रिपाठी व इशिता शर्मा उम्र (20) वर्ष पुत्री आनंद शर्मा निवासी दीपकपुर चिरैया मोड़ घर से कार से मुंगरा बादशाहपुर की तरफ जा रहे थे सामने से एक प्राइवेट बस जिसका नम्बर यू पी 70 PT 2143 ने साइड मारा जिसे बचाने की चक्कर में कार ऑटो से जा टकराई और आटो मे बैठे यात्री बाल बाल बच गए जबकि कार में बैठे लोगों मे से दो लोग घायल हो गए मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहा पर प्रभारी डाॅ देवेन्द्र पाल ने कृति त्रिपाठी को हांथ और सिर पर गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया और इशिता शर्मा का इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।इसी प्रकार भुइधरा स्कूल के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी डीसीएम में डीसीएम का खलासी घायल हो गया है।


0 Comments