बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


शाहगंज(जौनपुर)। क्षेत्र के सबरदह पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर मोहल्ला छाछोंपुर निवासी 45 वर्षीय मंजू सोनी पत्नी स्व दिलीप सोनी सोमवार की सुबह अपने बेटे प्रियांशु के साथ एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से जौनपुर जा रही थी। अचानक रास्ते में सबरहद पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक पे सवार उक्त महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उक्त महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि महिला के बेटे प्रियांशु बाल बाल बच गए। घटना के बाद बस चालक बस सहित फरार हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए बस को धड़ पकड़ के लिए पुलिस लग गई ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे मृतका के परिजनों के मौजूदगी में आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।

वही इस मामले की जानकारी होने पर आल इंडिया स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष सोहन लाल सेठ ने कहा कि इस दुख की घड़ी में स्वर्णकार समाज मृतका के परिजनों के साथ खड़ी है। और उनकी हर प्रकार से सहायता की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments