✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- बी आर सी सुजानगंज के सभागार में वृहस्पतिवार को सभी शिक्षण संकुल एवं नोडल शिक्षण संकुल की पूर्व सूचना के अनुसार 1:00 बजे से बैठक आहूत की गई थी। बैठक में किसी सूत्र से पता चला कि आज खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर किरन पांडे जी के विवाह की वर्षगांठ है जिस पर बैठक के पश्चात सभी शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । डॉक्टर किरन पांडे ने केक काटकर
सभी शिक्षकों को खिलाया एवं मीटिंग में उपस्थित सभी शिक्षकों का मिष्ठान एवं कोल्ड ड्रिंक आदि के साथ अभिवादन किया एवं सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, विशिष्ट बी टी सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर शुक्ल, मंत्री राजीव मणि त्रिपाठी, चंद्रशेखर मिश्र, विद्यासागर त्रिपाठी, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, प्रवीण कुमार मिश्रा, संतोष कुमार दुबे, पुष्कर मिश्र शैलेश कुमार यादव, रत्नाकर उपाध्याय,सोनू चौरसिया, वार्डन सावित्री देवी एवं महाराजगंज ब्लॉक से श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने डॉक्टर पांडे जी को बधाई दिया।


0 Comments