✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
बलरामपुर/उत्तर प्रदेश :-- बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र मे शादी समारोह से लौटते समय कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ लोग घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजते हुए शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार गोंडा जिले के इटियाथोेकनं थाना क्षेत्र क मधनपुर निवासी बाबई राज पुत्र सेवक राम की शादी श्रावस्ती जिले के बुधनी गांव निवासी राकेश गौतम की पुत्री के साथ होना तय था निर्धारित समय अनुसार बारात श्रावस्ती जिले के बुढ़नी गांव में राकेश गौतम के यहां आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर आते समय बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चौकी चकवा के साथ अर्टिगा कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। सूत्रों के अनुसार हादसे में जितेंद्र कुमार (35) पुत्र प्रकाश निवासी सराय ममरेज प्रयागराज, फूल बाबू (50) पुत्र मोहनलाल धानेपुर, गोंडा आदित्य पुत्र विनोद कुमार, जीवन (15) पुत्र विनोद निवासीगण धानेपुर गोंडा तथा विजय (45) पुत्र बच्चा लाल निवासी जुगराज पुर थाना इटियाथोक गोंड़ा की मौत हो गई जबकि राघव राम(50), सीताराम(60), गोपाल(8),महक(5), विनोद(45), विकास(12) , किशोर कुमार(35) तथा अजय कुमार (35 घायल हो गए। जिला अधिकारी बलरामपुर मुकेश रस्तोगी एवं जिला मुख्य चिकित्साधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

0 Comments