✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
जौनपुर। जिले मे हौसला बुलन्द बदमाशों ने पुलिस विभाग को उस समय बड़ी चुनौती दें डाली जब एक पिकअप सवार बदमाशों ने बाइक सवार पुलिस टीम को टक्कर मारकर घायल करते हुए फरार हो गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग 12 बजे जलालपुर थाना के पराउगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह अपनी टीम के साथ अलग अलग बाइक से क्षेत्र में किसी बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही थी अचानक एक पिकअप वाहन सवार बदमाशों ने चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। जिसमे चौकी प्रभारी की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एसपी देहात शैलेन्द्र सिंह के अनुसार बदमाशो ने जानबूझकर पुलिस टीम के वाहनों की टक्कर मारी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित कर दिया गया है, जल्दी ही सभी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।
घटना में महिला चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को भी हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं और सभी का इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को किसी पशु तस्कर ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसपी सिटी, समेत कई आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल चौकी इंचार्ज का हालचाल लिया।

0 Comments