✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
ग्रामीणों ने चालक को पकड़ किया पुलिस के हवाले
अबू शहमा
बहराइच/उत्तर प्रदेश:- बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र लखनऊ बहराइच मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब बहराइच की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर पूरे रोड पर लहराते हुए सीएससी फखरपुर के पास एक ऑटो रिक्शा को ठोकर मार दिया। ऑटो रिक्शा ट्रक के आगे हिस्से में फस गया जिसे घसीटते हुए लगभग 30 मीटर तक चला गया।आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो ट्रक चालक भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जो काफी नशे में था ।ऑटो सवार सभी घायल एक ही परिवार के थे जो अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।सभी घायल फखरपुर क्षेत्र दहौरा फतेपुरवा गांव निवासी एक ही परिवार से है घायलों में मोमिना 45 वर्ष ,रुबीना 12, इमरान 6 वर्ष ,जैनब 8, रहीसुन 13 तथा चालक मोहन 22 वर्ष है। सभी घायलों के साथ एक 2 माह का मासूम बच्चा भी शामिल है जो अपनी मां मोमिना की गोद में था जो सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को कस फखरपुर पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल सभी घायलों को रिपेयर कर दिया पुलिस द्वारा तत्काल घायलों के परिजनों को दी गई सूचना।

0 Comments