✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
जौनपुर :-- जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी गोतस्कर मारा गया,दो अन्य घायल हो गए लेकिन जवाबी कार्रवाई के चक्कर में बदमाशों ने एक सिपाही को गाड़ी से कुचल दिया जिससे सिपाही शहीद हो गया।
पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार पुलिस गौ तस्करों को पकड़ने के लिए उक्त स्थान पर पहुंची जहां अपने को घिरता देख कर पशु तस्कर भागने लगे तथा पुलिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एक सिपाही को गाड़ी से कुचल दिया। पुलिस ने इनामिया गो तस्कर सलमान को मार गिराया, सलमान के अलावा सिपाही पर गाड़ी चढ़ाने वाले पशु तस्कर सहित दो अन्य गौ तस्कर भी घायल हो गए, जिनके पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। शहीद मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव उकनी, थाना सकलडीहा , चंदौली पहुंचाया गया जहां पुलिस अधीक्षक जौनपुर, पुलिस अधीक्षक चंदौली सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं परिजन उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की वीरता को स्मरण करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
जौनपुर पुलिस अब इस मामले में तीन अन्य गौ तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है, जो अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और गौ तस्करों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

0 Comments