जिला अधिकारी ने किया बोझनाथ घाट पर निर्माणाधीन पुल का आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


  जौनपुर /उत्तर प्रदेश :- जौनपुर जिले के बदलापुर विधायक सभा क्षेत्र के बाबा बोझनाथ घाट सई नदी पर निर्माणाधीन पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्णय कार्य की धीमी गति से नाराज़गी जताते हुए ठेकेदार एवं अधिशाषी अभियंता सेतु निगम से माह दिसम्बर 2025 तक कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम वासियों एवं ग्राम प्रधान से संवाद किया तथा सेतु निर्माण के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि सेतु निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है तथा बीच-बीच में कार्य बंद भी हो जाता है, जिसपर ठेकेदार एवं अधिशासी अभियंता सेतु निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में दिसम्बर 2025 तक निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
           इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments