प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंची प्रेमिका, विवाह सम्पन्न

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


तेजी बाजार /जौनपुर : - तेजी बाजार थाना क्षेत्र के भटौली गांव में उस चर्चा का बाजार गर्म हो गया जब एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार भटौली निवासी बनवारी लाल गौतम की पुत्री का विवाह खुटहन थाना क्षेत्र के बड़सरा पिलकिछा में हुआ था। जहां बनवारी लाल के पुत्र अजय कुमार गौतम आया जाया करता था इसी बीच बहन की चचेरी ननद शिवकुमारी पुत्री फूलचंद से उसका प्रेम हो गया।  धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लेकिन लड़की के घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। घरवालों ने  पिछले वर्ष लड़की का विवाह कहीं और कर दिया। लेकिन शादी के बाद लड़की को पुराना प्यार याद आया और वहां से तीन महीने में ही वापस अपने मायके चली आई। ऐसे में मजबूरन लड़की के घर वालों ने पुराने प्रेमी भटौली निवासी बनवारी लाल गौतम के पुत्र अजय कुमार गौतम के साथ बेटी का विवाह करने का निश्चय किया। हालांकि वर पक्ष बारात लेकर जाने को तैयार नहीं था। ऐसे में कन्या पक्ष अपने स्वजन व रिश्तेदारों के साथ सोमवार को दुल्हे के गांव आकर  शादी विवाह की सारी रस्में पूरी किए। इस शादी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Post a Comment

0 Comments