✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
शमीम अहमद
मड़ियाहूं/ जौनपुर :-- स्थानीय नगर निवासी विनोद जायसवाल को अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व वर्गीय)महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया जिसकी सूचना मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।बताया जाता है कि अहमदाबाद, गुजरात में हुए अखिल भारतीय जायसवाल महासभा की बैठक में विनोद जायसवाल का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेतु चयनित किया गया ।यह समाचार मिलते ही व्यापारीयों ने खुशी प्रकट किया। विनोद जायसवाल पेशे से अध्यापक हैं और अपने समाजिक कार्यों के कारण हमेशा चर्चा में बनें रहते हैं।

0 Comments