वास्तविक सत्यनारायण व्रत की कथा गीता --- श्रद्धा बाबा

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


शमीम अहमद

मड़ियाहूं, जौनपुर।स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सुखलाल गंज के गनेशपुर  में यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया गया।  बुधवार को एक दिवसीय यथार्थ गीता पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं आस्था के साथ संपन्न हुआ।  लक्ष्मीकांत एवं हरिकांत चक्रवर्ती के आवास पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बिहार, पटना से पधारे स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य श्रद्धा बाबा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से ओतप्रोत किया।

अपने प्रवचन में श्रद्धा बाबा ने कहा कि सत्यनारायण व्रत की वास्तविक कथा श्रीमद्भगवद् में ही निहित है, न कि लोक प्रचलित कथाओं में। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मा ही 'नर' है, अर्जुन 'नारायण' हैं और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गीता में दिया गया ज्ञान ही परम सत्य है। उन्होंने यह भी कहा कि लकड़हारे, नाव बहने या राजा बनने जैसी कथाएं आज के तर्कपूर्ण युग में प्रमाणिकता की कसौटी पर खरी नहीं उतरतीं और मनगढ़ंत प्रतीत होती हैं।श्रद्धा बाबा ने कहा कि मांगलिक अवसरों पर गीता पाठ का आयोजन ही सच्चे धार्मिक अनुष्ठान का स्वरूप है, जो आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में विनय दुबे, दिनेश यादव, प्रज्ञा शुक्ला, राजेश यादव, सोनू, आनंद, बिपिन, राधाकृष्ण शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि जीवन के यथार्थ ज्ञान से जनमानस को जोड़ने का सफल प्रयास भी सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments