दिव्यांग के रेस्टोरेंट की कुंडी तोड़ कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


   जौनपुर:- जिले के बदलापुर बाजार में महराजगंज रोड पर एक दिव्यांग द्वारा संचालित हैप्पिनेस रेस्टोरेंट का अज्ञात चोरों ने कुंड़ी तोड़ रेस्टोरेंट में रखा नकदी सहित सारा सामान एवं वर्तन उठा ले गए सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाहीं में जुट गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर दिव्यांग यासीन अहमद हैप्पीनेस नाम से रेस्टोरेंट संचालन का कार्य करते है।सुबह पड़ोसियों ने लॉक टूटने की खबर फोन से यासीन को दिया, यहां आने पर यासीन ने देखा कि सिलबट्टे से चैनल का लॉक तोड़ दिया गया है।यासीन के मुताबिक उनके चैनल का लॉक तोड़कर 5 पेटी ठंडा, 1 पिज्जा बनाने की मशीन, 3 भगोना, 8 हजार कैश चोरी हो गया है। यासीन ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर जानकारी पुलिस को दिया। फौरन पुलिस आकर आवश्यक लिखा पढ़ी करके  ले गई।

Post a Comment

0 Comments