मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दें मदरसा शिक्षक- संजय मिश्रा

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


मिथिलेश जायसवाल

बहराइच। सरकार द्वारा अनुदानित मदरसों के संचालन की जांच के दौरान पाया गया कि अधिकांश मदरसों में मात्र धार्मिक शिक्षा ही दी जाती है आधुनिक शिक्षा को दबाया जाता है इसको देखते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने गुरुवार को मदरसों के शिक्षकों के साथ एक बैठक अपने कार्यालय पर आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में मदरसों के शिक्षकों को निर्देश दिया की धार्मिक शिक्षा के साथ ही आधुनिक शिक्षा जिसमें हिंदी गणित अंग्रेजी विज्ञान आदि को भी बढ़ावा दें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी। मदरसों को सिर्फ धार्मिक शिक्षा तक सीमित न रखें।जनपद के संचालित अनुदानित मदरसे के प्रधानाचार्य की बैठक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र के कार्यालय पर संपन्न हुई ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मदरसों की प्रगति और अपार आईडी के प्रगति की समीक्षा की गई । मदरसों में आदर्श प्रशासनिक योजना के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया । एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से लागू किए जाने पर जोर दिया गया ।  निरीक्षण के समय पाया जाता है कि मदरसों में व्यवस्थित टाइम टेबल का प्रयोग नहीं किया जाता है इस हेतु निर्देशित किया गया कि टाइम टेबल बनाकर एक प्रति कार्यालय में प्रेषित करें और इसका कड़ाई से पालन करें । मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा पर भी जोर देने के लिए निर्देशित किया गया जाता है ।  बच्चों को अंग्रेजी ,  हिंदी , विज्ञान का ज्ञान नहीं के बराबर होता है इन स्थितियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा । स्थिति में सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए कठोर निर्देश दिए गए । जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि बैठक के बाद यदि मदरसा के शिक्षकों ने सुधार नहीं किया और जांच में लापरवाही मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।इस मौके पर दारुल उलूम अशरफिया हसमतुरिजा , मदरसा निस्बाहुल उलूम सहित कई मदरसों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments