✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627
सुल्तानपुर :- बुधवार देर रात आई आंधी से एक पेड़ उखड़ कर चलती बोलेरो पर जा गिरा जिससे बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ-बलिया हाईवे पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित पटेल ढाबा के पास एक चलती बोलेरो पर आंधी के तेज झोंके से पेड़ गिर गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम में भेजा दिया है। दरअसल रात करीब 12 बजे मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं चलने लगीं, हल्की बारिश शुरू हो , इसी बीच मोतिगरपुर से सुल्तानपुर जा रही बोलेरो (UP 44 A 4131) में तीन लोग सवार थे जो जयसिंहपुर के रामपुर स्थित पटेल ढाबा के पास पहुंची थी कि तेज हवा के झोंके से पाकड़ का पेड़ बोलेरो पर जा गिरा, जिससे गाड़ी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.बोलेरो चालक जितेंद्र वर्मा (42) और ओम प्रकाश (45) की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची. जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया गया. एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटा दिया गया है.परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

0 Comments