मोबाईल सहित कार छीन कर फरार हो गए बदमाश, जाच में जुटी पुलिस

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


जौनपुर/सुजानगंज:-  जौनपुर जिले के सुजानगंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा कार चालक की मोबाईल सहित कार छीन कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की सूचना के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार मिश्रा पुत्र रामनरेश मिश्रा निवासी डीही  थाना चाकघाट जिला रीवा मध्य प्रदेश प्रयागराज के चौकी स्टेशन पर किराए पर अपनी गाड़ी चलाते थे। घटना शनिवार की है रात में राजकुमार पार्किंग में अपनी गाड़ी लगाकर खड़े थे। तीन लोग आए और मुंगरा बादशाहपुर चलने की बात किए। 2000 ₹ किराए में बात हो गई। राजकुमार तीनों को बिठाकर चल दिए मुंगरा बादशाहपुर पार करने के बाद सुजानगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत उमरपुर नहर पुल के पूरब नहर पटरी पर लगभग 500 मीटर आगे जाकर  राजकुमार को मारपीट कर उतार दिया और उनका मोबाइल भी छीन कर कार सहित फरार हो गए। पीड़ित द्वारा लिखित तहरीर सुजानगंज थाने पर दिया।इस संदर्भ में पूछने पर एस एस आई विद्यासागर ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए टीम गठित कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments