✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
ए के तिवारी
जौनपुर। सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज की मुबारक यात्रा पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज का कारवां रवाना होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को जौनपुर से हज के लिए पहला जत्था लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
शहर के उर्दू बाजार मोहल्ले से हाजी एजाज़ अहमद व उनकी माता कैसरी बेगम इस पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया, जब सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर "लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक" की सदाएं बुलंद करते हुए उन्हें रवाना करने पहुंचे। उपस्थित जनसमूह ने हाजियों को मुबारकबाद दी और उनसे देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की अपील की।
इस मौके पर मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह ने जानकारी दी कि जौनपुर जनपद से इस वर्ष कुल 48 हाजी अलग-अलग जत्थों में दयार-ए-हरम की ओर रवाना होंगे।
विदाई के इस शुभ अवसर पर मोहम्मद आसिम, सद्भावना क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, विनीत गुप्ता, हाजी सैय्यद फ़रोग़, विजय अग्रवाल, हाजी राशिद, लोकेश जावा, ज़ाकिर वास्ती, नागेंद्र यादव, मोहम्मद शाद राजू सेठ, अब्दुल कय्यूम, अय्यूब, सादिक, सेराज शिराज़ी, मेराज, साजिद निसार सहित कई अन्य गणमान्य जनों ने भावभीनी विदाई दी और गले मिलकर आज़मीन-ए-हज से दुआओं की दरख्वास्त की।
नगरवासियों ने इस पल को गर्व और धार्मिक भावनाओं से भरा हुआ बताया, और कहा कि यह यात्रा सिर्फ हाजियों की नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए बरकत और रहमत का जरिया बनती है।

0 Comments