जन चौपाल में लौटन राम निषाद का हुआ स्वागत

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


सुजानगंज/ जौनपुर

 पूर्वांचल के सभी जिलों से बड़ी संख्या में मल्लाह, निषाद, केवट बिंद, अपने रोजी रोटी के सिलसिले से करांची के समुद्र में मछली पकड़ते थे,  वहां उन लोगों को जबरजस्ती कराची जेल में डाल दिया गया । मछली शहर के घुरहू बिंद  2020 से कराची जेल में बंद हैं, और  कड़ी यातनाएं झेल रहे थे, जेल में उन्होंने आत्महत्या कर ली। उस पीड़ित परिवार से मै मिलने गया था, काफी लोग आज भी  जेलों में बंद हैं,  इस बारे में हमारे देश के प्रधानमंत्री विदेश मंत्री को अवगत कराया गया है , लेकिन अभी तक किसी मछुवारे को जेल से रिहा नहीं कराया गया। अपने  तीन दिवसीय जौनपुर प्रवास के दौरान क्षेत्र के बौरई गांव में लगे चौपाल में लौटन राम निषाद ने चौपाल में कहीं उन्होंने कहा कि हमारे समाज के साथ हो रहे अत्याचार पर सरकार रोक लगाए, इस अवसर पर ललित यादव प्रधान, अरुण यादव, जय सिंह निषाद अधिवक्ता, राम बचन निषाद, अनिल लाल निषाद, अमर बहादुर गौतम, शैलेश यादव, दयाराम पाल, रामनारायण निषाद पूर्व प्रधान, दया शंकर यादव, दिनेश गौतम ,अशोक निषाद, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, उन्होंने ललित यादव के आवास पर पत्रकार प्रेस वार्ता में बताया कि महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है गैस के दम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, वहीं रोज मर्रा के सामानों में बराबर बढ़ोत्तरी हो रही है, एक बेरोजगार युवक युवक अपने माता-पिता का बोझ बना हुआ है, रोजगार की तलाश में वह बराबर परीक्षाएं दे रहा है, लेकिन कहीं नौकरी  नहीं मिल रही है, उन्होंने पहला गांव में हुए आतंकी हमले में गहरा दुख व्यक्त करते हुए कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सरकार को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments