तन्दूरी रोटी ने ली दो जान, छः गिरफ्तार

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


उत्तरप्रदेश / अमेठी --- अमेठी जिले में एक शादी समारोह में भोजन करने के दौरान तंदूरी रोटी परोसने को लेकर उपजा मारपीट में परिवर्तित हो गया जिसमे दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक नाबालिग था। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गई है।पुलिस के अनुसार अब तक इन मौतों के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के सराय हृदय शाह गांव में एक शादी समारोह चल रहा था और बारात जामों पुलिस थाना क्षेत्र के बलभद्र पुर गांव से आई थी। पुलिस ने बताया कि दूल्हा गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था। गौरीगंज के राजगढ़ लोधन का पुरवा निवासी रवि (18) और आशीष (17) दुल्हन पक्ष की ओर से मेहमान के तौर पर समारोह में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, खाने के दौरान तंदूरी रोटी बांटने को लेकर बहस शुरू हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद दोनों किशोरों पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “दोनों पीड़ितों की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर एफआईआर में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।” उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ गौरीगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) और 191(3) (गैर इरादतन हत्या), 190 (हमला), 115(2) (सामान्य इरादा), 352 (आपराधिक बल) और 103(1) (समूह हिंसा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments