✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
भारत द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफल कामयाबी के बाद अपने परिवार में छुट्टी मनाने आए भारतीय सैनिक बिना समय गंवाए सीमा की सुरक्षा के लिए अपने घरों से निकल पड़े हैं। युद्ध की आशंका के कारण छुट्टी पर आए सैनिक बिना रिजर्वेशन के ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम देश वासियों का कर्तव्य बनता है कि यदि आप उन्हें ट्रेन में टॉयलेट के पास या भीड़-भाड़ वाली जगह पर खड़े देखें, तो सम्मानपूर्वक अपनी रिजर्व सीट उन्हें ऑफर करें।यह हमारे राष्ट्र के रक्षक हैं।अगर सैनिक सड़क पर जाते दिखें, तो अपने वाहन से उन्हें अगले पड़ाव तक पहुंचाने में मदद करें।सैनिकों के प्रति हमेशा आदर और सम्मान रखें। जय हिन्द जय भारत

0 Comments