✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के सरायभोगी गांव में एक आवारा सांड़ के हमलें से एक अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने प्राण बचाए।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक आवारा सांड़़ ने भानु प्रकाश सिंह पुत्र सत्य नारायण सिंह पर हमला कर दिया। भानु प्रकाश को सांड़ से घिरा देख कर कुछ दूर तक एक मकान के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने इकट्ठा होकर सांड़ को भगाकर भानु प्रताप की जान बचाई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। सांड़ के इस प्राणघाती हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं।

0 Comments