भारतीय सेना के जवानों के लिए नाज़ ब्लड बैंक में 65 रक्त वीरों ने कराया पंजीकरण

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


गणेश प्रसाद द्विवेदी

प्रयागराज।करैली स्थित नाज़ ब्लड बैंक की ओर से पाकिस्तान से जंग लड़ रहे देश की वीर सैनिकों को किसी प्रकार रक्त की कमी न होने पाए इस लिए डॉ नाज़ फात्मा ने नाज़ ब्लड बैंक में रक्तदान रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया।देश में इस प्रकार की पहल प्रयागराज के नाज़ ब्लड बैंक से शुरू की गई जिसमें स्वेच्छा से लगभग ६५ लोगों ने रक्तदान करने की शपथ लेते हुए पंजिकरण कराया।इससे पहले कार्यक्रम में एम डी प्रयाग ग्रुप होटेल के रौनक गुप्ता डीविज़नल आफिसर सिविल डिफेंस प्रयागराज एडवाईज़र ऐडवाइजरी बोर्ड इण्डियन रेलवे प्रोजेक्ट डायरेक्टर सारथी फाउंडेशन रोड सेफ्टी नीति आयोग दिल्ली कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिनका नाज़ ब्लड बैंक की ओर डॉ नाज़ फात्मा , डॉ विश्वदीप केसरवानी ,डॉ जमशेद अली ,डॉ नावेद शेख ,डॉ तारिक व एम डी अमित यादव ने बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। डॉ नाज़ फात्मा ने कहा हमारे देश की सेना हम सब को सुरक्षित रखने को सरहद पर रात दिन एक कर हमारी हिफाज़त कर रही है और पाकिस्तान के साथ हमारे सैनिक लड़ रहे हैं ऐसे में रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।तो हमने आज से इसकी शुरुआत कर दी है।हम सब देश वासी संकल्प लेते हैं की अगर हमारी भारतीय सेना को रक्त की जितनी भी आवश्यकता पड़ी हमारे नाज़ ब्लड बैंक उसकी पूर्ति में हर क़दम पर सैनिकों के साथ खड़ा नज़र आएगा।वहीं रौनक गुप्ता ने भी रक्तदान पंजिकरण में आए देश प्रेमियों सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों को ब्लड डोनेशन पंजिकरण में आगे आने को प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments