✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
लालगंज, प्रतापगढ़। प्रीमियर लीग सीजन वन क्रिकेट मैच में बेल्हा ईगल इलेवन ने अट्ठानवे रनों से फाइनल विजेता का खिताब अपने नाम हासिल किया है। लालगंज के बेल्हा गांव में हुए प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में जिले की बीस टीमों ने प्रतिभाग किया। माह भर के खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में मंगलवार की शाम फाइनल मुकाबले में बेलहा ईगल इलेवन व बेलहा वारियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। फाइनल में बेलहा ईगल इलेवन ने अट्ठानवे रनों से जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने विजेता टीम को ट्राफी व शील्ड प्रदान किया। प्रमुख अमित सिंह ने कहा कि क्रिकेट के आयोजन से टीम भावना व सौहार्द को मजबूती मिला करती है। आयोजन समिति के सदस्य उत्तम सिंह ने स्वागत तथा अवनीश सिंह ने आभार जताया। समिति के शक्ति सिंह, संजीव सिंह, धु्रव सिंह, रवि भारती व धर्मेन्द्र कुमार सरोज के योगदान को अतिथियों ने सराहा। इस मौके पर प्रधान राम गुलाम, पूर्व प्रधान उधम सिंह, राकेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, डॉ. वीरेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि रहे।

0 Comments