✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
फोटो - बिलखते परिजन
अयोध्या :- जिले की इनायत नगर कोतवाली क्षेत्र के शाहगंज- बारुन मार्ग पर डोभियारा गांव से करीब 100 मीटर की दूरी पर बने एक मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव की कुछ महिलाएं गेहूं काटने जा रही थी। उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। पुजारी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। महिलाओं के शोर मचाने पर मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचा पुजारी का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। पिता की हालत देखकर वह रोने चिल्लाने लगा। सूचना मिलते ही कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम और पुलिस पूरे घटनाक्रम का बारीकी से जांच कर रही है।
उक्त मंदिर परिसर में तीन कमरे बने हुए हैं। इस मंदिर के पुजारी राज बहादुर यादव उर्फ बाबा बेचन दास है। बीते करीब 30 वर्षों से बाबा बेचन दास (60 वर्ष) इस मंदिर के पुजारी है। सोमवार की सुबह बाबा का एक बेटा प्रतिदिन की भांति मंदिर का साफ सफाई करने पहुंचा। लेकिन वह बाबा के कमरे तक नहीं गया। वह मंदिर साफ करने लगा रहा। इसी बीच कुछ महिलाएं मंदिर से गुजर रही थी। जो अपने खेतों में गेहूं काटने जा रही थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक कमरे का दरवाजा खुला है। और बाबा बेचन दास खून से लतपथ कमरे की फर्श पर पड़े हैं। यह देखकर महिलाएं शोर मचाने लगी। तब तक मंदिर साफ कर रहा पुजारी का बेटा भी मौके पर पहुंच गया। पिता की हालत को देखकर वह भी रोने चिल्लाने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही इनायत नगर कोतवाली पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुजारी बेचन दास के चेहरे और गले पर किसी धारदार हथियार से कई बार किए गए थे।

0 Comments