✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
अमरोहा/उत्तर प्रदेश -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले प्यार की एक नई कहानी सामने आई है जहां तीन बच्चों की मां अपने से 15 वर्ष छोटे लड़के से शादी कर ली है। फिल्मी स्टाइल में में घटित हुए इस घटनाक्रम का क्षेत्र में काफी चर्चा है।
मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले की तीन बच्चों की मां शबनम की मुलाकात मार्निंग वॉक के दौरान शिवा श्रीवास्तव नामक एक 12वीं कक्षा के छात्र से हुई। मुलाकात इतनी प्रभावशाली रही की धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के दिल में वास करने लगें और अंत में शबनम ने अपना नाम और धर्म परिवर्तित करके शिवा श्रीवास्तव के साथ शादी कर लेती है। शादी के बाद शबनम शिवानी बन गई। शबनम का पति कुछ दिन पहले एक सड़क हादसे में घायल हो गया था।
मामला पंचायत स्तर तक पहुंचा जहां पंचायत के सामने शिवानी ने अपने फैसले को सही बताते हुए खुशी जाहिर की। पंचायत में बच्चों के परवरिश को लेकर उठे सवाल को खारिज करते हुए शबनम के पति ने तीनों बच्चों को अपने पास रख लिया।

0 Comments