विद्युत उपकरण के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार इटियाथोक पुलिस की बड़ी कार्यवाही

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा-  इटियाथोक थाना क्षेत्र मे विद्युत लाइन बनाने का कार्य हो रहा है। इसी दौरान हाल मे ही बिजली का तार और इन्सुलेटर आदि चोरी हुआ था। पूरेहाड़ा गांव निवासी लेवर कांट्रेक्टर ज्ञान सिंह ने इस मामले मे स्थानीय पुलिस मे मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही। चोरी की घटना मे लिप्त 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तार व इन्सुलेटर आदि बरामद कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडेय ने बताया की दर्ज चोरी के इस मुकदमे के मामले मे 4 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है। उन्होंने बताया की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त देवता दीन गुप्ता पुत्र ब्रजलाल गुप्ता निवासी ग्राम सोहेलवा थाना मोतीगंज, मनीष वर्मा पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी मोड़ाडीहा थाना कोतवाली देहात गोण्डा, अक्षय कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मोड़ाडीहा थाना कोतवाली देहात गोण्डा और श्रवण कुमार शर्मा पुत्र स्व ज्ञान प्रकाश शर्मा निवासी विश्व नागा थाना कोतवाली देहात गोण्डा को पारासराय नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 182 किलोग्राम चोरी का बिजली का तार, दो अदद बिजली का इन्सुलेटर, परिवहन में प्रयुक्त एक अदद पिकअप, 2900 रूपये नगद और चार अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की चारो के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बीते 24 अप्रैल को लेवर कांट्रेक्टर ज्ञान सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम पूरेहाड़ा थाना धानेपुर ने चोरी के सम्बन्ध मे तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की मांग की थी। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू की गई थी, जिसका खुलासा हुआ है।

बताते चले की ज्ञान सिंह फर्म एनसीसी से खुशी कांस्ट्रकशन के द्वारा क्षेत्र के बेंदुली से धानेपुर पावर हाउस तक बिजली की लाइन बनाया जा रहा है। इसी बीच हाल मे ही पारासराय रेलवे क्रासिंग से पूरब सरयू नहर के पास से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली का तार, इन्सुलेटर व अन्य बिजली का सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले मे थाने मे केस दर्ज हुआ था, जिसका पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments