कुत्ते के हमलें से वृद्ध घायल, जिला अस्पताल रेफर

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


सुजानगंज/जौनपुर -- स्थानीय क्षेत्र के इटहा गांव में एक पागल कुत्ते के हमलें से एक वृद्ध घायल हो गया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त निवासी राम अधार शर्मा (लगभग 70 वर्ष) अपने छप्पर में बैठे थे इसी बीच एक कुत्ता उनके पास आ गया। अपनी सुरक्षा को देखते हुए राम अधार ने फटकारा लेकिन पागल कुत्ता राम अधार पर टूट पड़ा और काटने लगा । शोरगुल सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और कुत्ते को मौत के घाट पहुंचा दिए और एम्बुलेंस के माध्यम से घायल राम अधार शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments