कब्रिस्तान की भूमि से पेड़ काटना पड़ा महंगा ठेकेदार सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोण्डा इटियाथोक स्थानीय पुलिस ने कब्रिस्तान / सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों को चोरी से काटकर बेचे जाने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर ठेकेदार समेत पांच लोगों के मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडेय ने बताया कि सदर तहसील के बैजपुर क्षेत्र के लेखपाल अजीत कुमार नें मंगलवार को दी गई तहरीर में बताया कि तीतगांव करुवापारा स्थित एक गाटा संख्या राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान की भूमि के नाम से दर्ज है। उक्त भूमि पर 25 वर्ष पुराना एक शीशम व पांच टिकुई का पेड़ लगा हुआ था। जिसे गांव के ही रहमतउल्ला, अजमतउल्ला, अकबर अली व सलीम के द्वारा बीते 21 अप्रैल की रात्रि में चोरी से काटकर ठेकेदार गुलजार के हाथों बेच दिया गया है। श्री पांडेय ने बताया कि लेखपाल के तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments