✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
रिपोर्ट - कुलदीप विश्वकर्मा
जौनपुर /महराजगंज :- महराजगंज क्षेत्र के मां इंद्रा होम्यो क्लीनिक के डॉक्टर रमेश चंद्र प्रजापति व डॉ सीपी प्रजापति बदलापुर को विश्व होम्योपैथिक दिवस पर लखनऊ में होम्योशक्ति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। होम्योपैथि दिवस पर जनपद गाजीपुर, मऊ, बलिया ,आजमगढ़, जौनपुर, भदोही व लखनऊ आदि से चलकर आए डॉक्टर अथवा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक सहित होम्योपैथी विभाग से जुड़े बच्चों का अथवा कार्यक्रम संचालनकर्ता का धन्यवाद दिया।
बताया कि होम्योपैथिक के जनक स्वर्गीय डॉ. सैमुअल हेनिमन की सभी स्मृतियों को नमन करता हूं । होम्योशक्ति एक ऐसी शक्ति है जो की जहां एलोपैथी दवाइयां काम नहीं कर पाती वहां होम्योपैथी दवाई काम करती है। आप देखते होंगे एलोपैथिक के विभिन्न बड़े अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते है। लेकिन जब मरीज वहां से निराश हो जाते हैं उनके जीवन लीला लगभग समाप्त की ओर लगती है तो उनको एक अंतिम साल दी जाती है कि एक बार होम्योपैथिक चिकित्सक से राय ले ली जाय शायद कोई रास्ता निकल आए । लोग एलोपैथिक से हटकर के होम्योपैथिक को अपनाने का कार्य कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम पर डॉ. उमंग खन्ना , डॉ.बी एन सिंह क्षेत्र के शंभ्रात लोग कार्यक्रम में शामिल रहे ।

0 Comments