✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें9839627223
सुजानगंज (जौनपुर) क्षेत्र के बेलवार स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को देखने वाला कोई डाक्टर उपलब्ध नहीं रहता हैं।मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग आठ स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति है पर सभी लोग गायब रहते हैं। शुक्रवार के दिन प्रदीप शुक्ला,रवी तिवारी,तथा तीन बुजुर्ग महिला अपना इलाज कराने हेतु स्वास्थ्य केंद्र बेलवार गये तो वहां पर स्टाफ नर्स ज्योति स्वीपर ही उपस्थित रहे बाकी सभी लोग गायब रहे। कई स्थानीय लोगों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि जो यहां पर डा नियुक्त हैं वे कभी-कभी आती हैं और कब चली जाती है पता ही नहीं चलता है । ऐसे मे लगभग दर्जन भर गांव के लोग इलाज के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र पर आते हैं पर डॉक्टर ही गायब रहते हैं जहां पर सरकार ग्रामीणों में इलाज हेतु इतनी सारी व्यवस्था के साथ हर मरीज के लिए तत्पर दिखती है वहीं कुछ स्वास्थ्य विभाग के बड़े पदों पर आसीन स्वास्थ्य कर्मचारी सरकार को बदनाम करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसीलिए स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की नियुक्ति होने के पश्चात स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहते हैं।इस संदर्भ में पूछे जाने पर चिकित्सा अधीक्षक सुजानगंज देवेंद्र पाल ने बताया वहां पर नियुक्त कोई भी स्वास्थ कर्मी हमें सूचित व अवकाश नहीं लिया है अगर स्वास्थ्य केंद्र से गायब है तो इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments