✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
मिथिलेश जायसवाल
बहराइच/उत्तर प्रदेश:- बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा मोतीपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को जंगल में खदेड़ने के लिए जुट गई है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के रेंज सुजौली के ग्राम पंचायत सुजौली के मजरा गोड़ियाना बेलवा तीर में शुक्रवार खेत में काम कर रहे चंद्रिका प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार व गीता देवी पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने बारी बारी से हमला कर दिया चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक तेंदुए ने तीनों को घायल कर दिया और पास के नाले के किनारे से फरार हो गया। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार व सुजौली थाने की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा मोतीपुर पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है ।वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया हूं और तेंदुए को जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इस मौके पर वन विभाग की टीम के साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा रहे।

0 Comments