✍️ समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- सुजानगंज क्षेत्र के डीह गड़वार में स्थित कारुवीर धाम पर चैत्र नवरात्र के अष्टम् दिवस पर शुरू हुआ श्री रामचरित मानस पाठ राम नवमी के दिन हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में स्थापित श्रीराम जानकी एवं कारुवीर सहित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया ।
मंदिर के पुजारी बाबा कृष्ण नारायण जी सभी श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने में सहयोग कर रहे थे। मंदिर परिसर में चल रहे विशाल भंडारे के दौरान जयकारों की ध्वनि काफी दूर तक सुनाई पड़ रही थी, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं मंदिर पुजारी के अथक प्रयास एवं क्षेत्रवासियों के भरपूर सहयोग से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर राजबहादुर बिंद, रमेश, भागीरथी, मुन्ना बिंद, फूलचंद, अविनाश बिंद, सूर्य नारायण, तीर्थराज यादव, सहित लोग मौजूद रहे।

0 Comments