मछली शहर सांसद ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे कर लिया जायजा

✍️ श्री अवध डाट काम पर समाचार के लिए संपर्क करें 9839627223



जौनपुर:- लोकसभा क्षेत्र मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज तथा केराकत के विधायक तूफानी सरोज ने सोमवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह से सम्बंधित समस्याओं की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज अपने पिता विधायक तूफानी सरोज के साथ सोमवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर निरीक्षण किया। जहां प्लेटफार्म नम्बर एक पर यात्री प्रतिक्षालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगो ने जंघई जंक्शन पर अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस गंगा कावेरी, काशी महाकाल एक्सप्रेस , गरीब रथ के ठहराव की मांग की है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित जंघई स्टेशन पर कार्य शुरू नहीं होने की भी शिकायत लोगो ने स्थानीय सांसद से की ।
प्लेटफार्म नम्बर एक से पांच को जोडते हुए बाहर निकलने वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की भी मांग हुई।
सांसद ने लोगो को आश्वस्त किया की उनकी मांगों को संसद में उठाया जायेगा। जंघई स्टेशन के विकास के लिए रेल मंत्री से मुलाकात करके मुद्दा उठाया जायेगा । सांसद ने सार्वजनिक शौचालय का जल्द निर्माण करने के लिए स्टेशन अधीक्षक को निर्देश दिया।
इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर, आलोक तिवारी जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार, विद्युत इन्चार्ज दिनेश कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments