संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली,हुई मौत

 ✍️ समाचार के लिए सम्पर्क करें 9839627223


प्रयागराज:-  वाराणसी क्राइम ब्रांच में कार्यरत पुलिस इंस्पेक्टर ने प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थिति में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कारणों को लेकर तरह तरह की चर्चा है। लोगों का मानना है कि बीमारी से तंग आकर इंस्पेक्टर ने आत्महत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार गोण्डा जिले के मूल निवासी तरूण पाण्डेय  प्रयागराज के कर्नलगंज में खुद का मकान बना कर रहते थे।उनकी पत्नी पूनम पाण्डेय इन दिनों अपने बेटे के पास बंगलूरू में है। मकान में तरूण पाण्डेय अकेले थे जहां उन्होंने अपनी रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी जब इंस्पेक्टर के घर में घुसे तो तरूण पाण्डेय को बेड पर खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची कर्नलगंज पुलिस शव व रिवाल्वर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस ने इंस्पेक्टर के परिजनों को भी सूचित करके घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बताते हैं कि तरूण पाण्डेय पिछले छः महीने निलंबित चल रहे थे बहाली होने के बाद वाराणसी क्राइम ब्रांच में कार्यरत हैं।

Post a Comment

0 Comments