✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
रिपोर्ट - एस एन यादवप्रतापगढ़::- बृहस्पतिवार शाम को आई तेज आंधी में चलती कार पर शीशम का पेड़ गिर जाने से कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार सवार ग्रामीण बैंक प्रबंधक बाल - बाल बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को डिजायर कार सवार पूजा पाण्डेय (ग्रामीण बैंक प्रबंधक) पुत्री विनोद पाण्डेय (लेखपाल सदर तहसील) ड्यूटी से वापस घर जा रही थी गाड़ी जैसे ही अंतू थाना क्षेत्र के गौरबारी पहुंची अचानक तेज आंधी आ गई और एक पेड़ शीशम उखड़ कर कार के पिछले हिस्से पर जा गिरा। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कार सवार गौराडाड के ग्रामीण बैंक में मैनेजर पद पर कार्यरत पूजा पांडे बाल बाल बच गई।

0 Comments