✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के बौरई गांव निवासी समाजसेवी बरसाती लाल निषाद उम्र 68 वर्ष का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया, निधन की खबर मिलते ही पास पड़ोस ,नात रिस्तेदारी सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने उनके शवयात्रा में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया ।उनका अंतिम संस्कार गांव के ही सई नदी घाट पर किया गया। पिछले 7-8 वर्षो से कैंसर से पीड़ित थे, उनका इलाज प्रयागराज के कमला नेहरू हॉस्पिटल से चल रहा था उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली, उनके पुत्र मुन्ना लाल निषाद, नन्हेंलाल निषाद, पन्ने लाल निषाद , सहित लोग मौजूद रहे।

0 Comments