✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
केराकत/जौनपुर। केराकत क्षेत्र के एक गांव की प्रेम में पागल नाबालिग लड़की नदी में कूद गई लेकिन वहां मौजूद मल्लाहों ने बाहर निकाल कर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को अस्पताल में भर्ती कराकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की दस दिन पूर्व पड़ोस के एक युवक के साथ भाग गई थी। किशोरी के दिव्यांग माता—पिता हर संभावित स्थानों पर ढूढने के बाद किशोरी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दिव्यांग माता—पिता को ही किशोरी को ढूंढ़कर लाने की बात कह दी जिसके बाद वह थाने से लौट आए।बुधवार को युवक किशोरी को लेकर अपने घर पहुंचा और किशोरी को उसके घर भेजने लगा लेकिन किशोरी युवक के साथ ही रहने की जिद करते हुए वहीं रह गई। रात भर किशोरी उसके घर के बाहर ही पड़ी रही। गुरूवार की सुबह युवक ने पंचायत बुलवाई। पंचायत में भी किशोरी युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी लेकिन युवक ने शादी के लिए इनकार कर दिया जिससे क्षुब्ध होकर युवती गोमती नदी के पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। उसके छलांग लगाते ही नाव चला रहे मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर दिव्यांग माता—पिता भी अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय ने बताया कि आज ही किशोरी के छलांग लगाने की सूचना मिली। मामले की छानबीन की जा रही है।

0 Comments