✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज ने आज सख्ती दिखाते हुए क्षेत्र के 46 विभिन्न विद्यालयों को नोटिस भेजकर शीध्र अधूरा कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।हुआ यह कि यू डायस प्लस पोर्टल पर अद्यतन कार्य कराने के लिए लगातार बीआरसी सुजानगंज पर स्थापित, कंट्रोल रूम,नोडल शिक्षक, एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुजानगंज के द्वारा बराबर अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने हेतु सूचनाएं भेजी जा रही है, परंतु विद्यालय/संचालक/ प्रधानाचार्य के द्वारा कार्य पूर्ण नहीं कराया जा रहा है, और ना ही कार्यों में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है जिसकी वजह से ब्लॉक स्तरीय पेंडेंसी बनी हुई है। सुजानगंज खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित 46 विभिन्न विद्यालयों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दी है।

0 Comments