✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
उत्तर प्रदेश:- अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली भारत यात्रा पर बुधवार को अपने परिवार के साथ ताज नगरी आगरा पहुंचे जहां पूरे परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध ताज महल देखें। खेरिया हवाई अड्डे पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब ताजमहल पहुंचे तो वहां ताज महल की भव्यता देख कर काफी उत्साहित और खुश नजर आए। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्मृति स्वरूप कई तस्वीरें खिंचवाईं। वे ताजमहल परिसर में लगभग एक घंटे तक रहे। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां पिछले तीन दिनों से आगरा में यात्रा व्यवस्था में लगी हुई थीं। फतेहाबाद रोड पर बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे लहराकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण इस दौरान कोई सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया गया।
यह उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पहली भारत यात्रा है। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। इसी क्रम में सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर स्वयं मौजूद रहकर उनका सत्कार किया। ताजमहल का दीदार करने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति का काफिला खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया।


0 Comments