✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
जौनपुर :-- जौनपुर जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में आग लगने से एक महिला की जल कर मौत हो गई जबकि पति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में बुधवार सुबह 10.30 बजे अचानक साधू हरिजन के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आग की चपेट में आने से शोभावती देवी (70) पत्नी साधू हरिजन की जल कर मौके पर ही मौत हो गई और साधू गम्भीर रूप से घायल हो गए। बगल में बंधे हुए कुछ मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल साधू को जिला अस्पताल भेजते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments