✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
शमीम अहमदमड़ियाहूं ,जौनपुर।स्थानीय नगर के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज परिसर में मड़ियाहूं पीजी कॉलेज 98 अप बीएन एनसीसी के कैडेट एवं शिक्षक एवं स्टाफ द्वारा पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बताया जाता है कि जिस तरह से निरीह एवं निहत्थे लोगों के ऊपर जिस प्रकार से धर्म पूछ कर हमला किया गया।इसकी कठोर शब्दों में निंदा की गई ।धर्म किसी को हिंसा करना नहीं सिखाता लेकिन कुछ कट्टरपंथियों ने हिंसा को ही अपना धर्म मान लिया है।
इस हमले की निंदा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एसके पाठक ने बताया कि आतंकवादी किसी के सगे नहीं है। पर्यटकों के ऊपर किया गया यह हमला जम्मू कश्मीर के निवासियों के लिए अत्यंत ही घातक साबित होगा।
जम्मू कश्मीर के मूल निवासियों का आर्थिक आधार पर्यटन है। निश्चित रूप से आतंकवादी जम्मू कश्मीर निवासियों के रोजी-रोटी पर संकट पैदा करना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय, साहब लाल, ज्ञानेश त्रिपाठी ,98 यूपी बटालियन से आए हुए पी आई स्टाफ उपस्थित रहे।

0 Comments