खुंखार दरोगा की पिटाई से युवक बेहोश, दरोगा लाइन हाजिर

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर -- जिले के खुंखार थाना प्रभारी मुंगरा मुंगरा बादशाहपुर  द्वारा एक युवक को जानवरों की तरह खंभे में सटाकर पट्टे से जम कर पीटा गया। पिटाई इतनी कारगर थीं कि युवक बेहोश हो गया।

 थाना प्रभारी के बर्बरता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।आरोप है कि उक्त युवक ने किसी काम को करवाने के लिए साहब को पैसा दिया गया था, काम न होने पर जब उसने पैसा वापस मांगा तों दरोगा साहब ने उसकी पूरी दैहिक समीक्षा कर डाली।विदित हो उक्त थाना प्रभारी के कार्यकाल के दौरान किये गए धन उगाही की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी किया गया है। और मुंगरा बादशाहपुर में भी कई लोगो द्वारा पैसे लेने का आरोप लगाया जा चुका है। फिलहाल बेरहमी से युवक को पट्टे से पीटते हुए वीडियो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर को लाइन हाजिर कर दिया है।अब दिलीप कुमार सिंह मुंगराबादशाहपुर के नए प्रभारी होंगे।

Post a Comment

0 Comments