✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
रिपोर्ट -- रंजीत तिवारीगोंडा आपातकालीन सेवा डायल 112 पुलिस पर एक बुजुर्ग द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जायेंगे इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे बसालत के मजरे करियक पुरवा निवासी चिंता राम ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि रात करीब एक बजे गांव के ही रहने वाले रामदेव पुत्र कामता प्रसाद डायल 112 पुलिस बुलाकर उसके जमीन को कब्जा करने के नियत से कच्ची नींव को उजाड़ने लगे बताया कि इस बात की जानकारी मुझे उस समय हुई तब उसी पुलिस कर्मी का एक कर्मचारी मेरे शरीर के पिछले हिस्से पर डंडे मारकर जगाया और और मां बहन की गाली देते हुए कहा कि झगड़ा कर रहे हो। पीड़ित के अनुसार शराब के नशे में चूर पुलिस कर्मियों में एक ने मुंह में डंडा ठूंस दिया तो दूसरे ने उक्त विपक्षी के साथ मिलकर उसके ग्यारह हजार रुपए जो पोटली में रखे हुए थे उसे ले लिए। मीडिया बयान में चिंता राम ने बताया कि उसने आंखों के इलाज हेतु पैसे इकट्ठा किये गये थे दो दिन बाद अस्पताल जाना था मगर अब उसके आंखों का इलाज नहीं हो पायेगा इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडे ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

0 Comments