✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
मध्य प्रदेश-- सतना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि थाने के अंदर घुसकर ही फायरिंग कर रहे हैं। सतना के जैतवारा थाने से एक मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने जैतवारा थाने के अंदर मुंशी को गोली मार दी। गोली लगने से मुंशी प्रिंस गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुंशी को इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। बताते हैं कि मुंशी प्रिंस गर्ग ने कुछ दिनों पहले आरोपी अछूं गौतम का चालान काट दिया था और इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
घटना उस समय की है जब मुंशी प्रिंस गर्ग बैरक में बैठकर खाना खा रहा था उसी समय आरोपी अछूं गौतम वहां आया और उसपर गोली चला दी। घायल मुंशी प्रिंस गर्ग को आनन फानन में सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

0 Comments