✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
जम्मू-कश्मीर:-- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इस बार आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बना कर हमला किया जिसमें लगभग 28 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल एक दूसरे के सम्पर्क में रह कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
निहत्थे पर्यटकों पर लगातार गोली चलाने वाले आतंकवादियों ने भारत की शांति व्यवस्था को चुनौती दी है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने क्षेत्र की शांति के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हमला करने वाले करीब 10 आतंकवादियों में से कुछ पाकिस्तानी भी थे। निहत्थे सैलानियों को इन आतंकवादियों ने अत्याधुनिक राइफलों से बेरहमी से मार डाला. सूत्रों के हवाले से 28 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि एक मौत की हुई है। कर्नाटक के शिवमोगा के रहने वाले मंजूनाथ को गोली मारने के बाद एक आतंकवादी ने उनकी पत्नी से कहा- 'जाओ मोदी को बता देना'।मृतक की पत्नी ने आपबीती सुनाते हुए कहा, 'हमलावर ने मेरे पति की हत्या करने के बाद कहा जाओ मोदी को बता देना.' मंजूनाथ, परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे।
प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा। प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा। गृह मंत्री के जल्द ही कश्मीर रवाना होने की संभावना है। हताहतों की संख्या बहुत अधिक बताई जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में श्रीनगर, कश्मीर के लिए रवाना होंगे।
पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के ऑफिस ने कहा है कि आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है। पूरा देश गुस्से में है और हमारे जवानों का खून खौल रहा है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पहलगाम हमले के अपराधियों को उनके जघन्य कृत्य के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।


0 Comments