✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
तेजी बाजार/जौनपुर :- तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में लगी आग में जल कर घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
आज सुबह १०.३० बजे उक्त गांव निवासी साधू हरिजन (73 वर्ष) अपनी शोभावती देवी (70 वर्ष) के अपने छप्पर नुमा मकान में आराम कर रहे थे इसी बीच बगल में आग लग गई और साधू हरिजन का छप्पर भी आग की चपेट में आ गया जिसमें जलने से शोभावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी और साधू हरिजन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस प्रकार यह अग्निकांड पति-पत्नी दोनों की मौत का कारण बन गया। परिजन सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।

0 Comments