✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए सम्पर्क करें 9839627223
मुंगराबादशाहपुर /जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र में एक जयंती समारोह के दौरान हवा में तलवार लहराते हुए प्रदर्शन करते तथा तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुंगराबादशाहपुर पुलिस सक्रिय हो गई तथा मुख्य आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मिली के अनुसार जिले के मुंगराबादशाहपुर कस्बे में एक जयंती समारोह में सभासद नगर पंचायत रितेश कुमार मौर्य निवासी मुहल्ला आजाद नगर द्वारा हवा में तलवार लहराते हुए प्रदर्शन किया और तलवार से केक काटा गया जो कानून का खुला उलंघन है।पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुंगराबादशाहपुर पुलिस सक्रिय हो गई और मुख्य आरोपी सभासद को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही करते हुए शांति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments