✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
डिजिटल लाइब्रेरी कम्प्यूटर का किया उद्घाटन--
सुजानगंज/ जौनपुर :-- बेहतर राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका होती है, शिक्षा वह साधन है जिसके बल पर हम अच्छे पदों पर पहुंच कर देश की सेवा करते हैं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि पवन तिवारी जिला न्यायाधीश ने रामेष्ट गर्ल्स पब्लिक स्कूल बेलवार के वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि यही बेटियां पढ़ लिखकर दो कुलों का नाम रोशन करती है, जबकि बेटे केवल एक ही परिवार की जिम्मेदारी में सिमट जाते हैं।अब ग्रामीणांचलों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यह स्कूल एक दिन मील का पत्थर साबित होगा।वक्ताओं में राम श्रृंगार शुक्ला, श्याम शंकर मिश्रा अधिवक्ता, मनोज द्विवेदी, राधारमण मिश्र, उमाकांत मिश्र,डा० हरि गोविन्द, सतीश तिवारी,ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि ने डिजिटल लाइब्रेरी कम्प्यूटर एवं आरो मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि एवं स्कूल के प्रबंधक ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें स्वागत गीत सरस्वती वंदना, नशा उन्मूलन पर एकांकी, सहित विभिन्न भक्ति गीतो पर डांस कर ताली बजाने पर विबस कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ऊषा/श्रीप्रकाश शुक्ला ब्लांक प्रमुख ने ने स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार मिश्र सहित स्कूल परिवार की सराहना करते हुए बताया कि इस स्कूल में बच्चों के स्वच्छ पानी पीने के लिए आरो मशीन सहित हाई मास्क लाइट मेरे द्वारा दिया गया है, इसी तरह मेरे द्वारा परिषदीय एवं प्राइवेट विद्यालयों में पानी, लाइट सहित सभी संसाधनों की व्यवस्था कराई जा रही है, स्कूल परिसर में रामचरित मानस पाठ एवं विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर डा विनय कुमार त्रिपाठी,डा प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह,डा विद्यासागर त्रिपाठी, श्याम शंकर उपाध्याय, सुशील मिश्रा, रामशिरोमणि सिंह, मुरारी सिंह, विनय शर्मा, संतोष पटेल,गुरु प्रसाद विश्वकर्मा, नीलेश मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा प्रधानाचार्य, रामचंद्र मिश्र व्यवस्थापक, संतोष मिश्रा, विनोद मिश्र, सहित लोग मौजूद रहे।

0 Comments