एक साथ तीन डीएम कार्यालय को उड़ानें की धमकी भरे में से मचा हड़कंप

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


उत्तर प्रदेश में उस समय हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक करके लगातार तीन धमकी भरे मेल आए जिसमें डीएम कार्यालय को बम से उड़ानें की बात कही गई थी। बाराबंकी, चंदौली और फिरोजाबाद के डीएम ऑफिस के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरे संदेश प्राप्त होते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और खुफिया एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया।सबसे पहले बाराबंकी डीएम कार्यालय को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें ऑफिस को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर वेटिंग रूम, न्यायालय, नजारत अनुभाग सहित अन्य कार्यालयों की सघन जांच की गई। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने सामने स्थित अधिवक्ता चेंबर की भी तलाशी ली। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि मेल की सत्यता और स्रोत की जांच की जा रही है।

बाराबंकी का मामला शांत नहीं हुआ था तब तक चंदौली डीएम कार्यालय को भी धमकी मिली, जिसके बाद वहां भी तलाशी अभियान के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

तीसरा मेल फिरोजाबाद में आया जहां कलेक्ट्रेट परिसर को RDX से उड़ाने की धमकी मिली। भेजे गए ईमेल में एप के माध्यम से धमाके की बात कही गई थी। पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें जांच में जुट गईं हैं। पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई और जांच पूरी होने के बाद ही लोगों को परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।राजस्थान के अलवर में भी इसी प्रकार की धमकी मिलने की खबर है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल तीनों जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और साइबर सेल मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments